दुनिया की सबसे ऊंची मूर्तियां
दुनिया की सबसे ऊंची मूर्तियां
Top 10 tallest statue in the world 2018
(1).स्टैचू ऑफ यूनिटी(statue of unity)
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की यह प्रतिमा 182 मीटर लंबी है जिसे सिर्फ 34 महीने में पूरा कर लिया गया है।(2).स्प्रिंग टेंपल बुद्धा (Spring Temple Buddha)
128 मीटर ऊंची यह प्रतिमा चीन के तियनरुई नाम के गर्म झरने के पास है। इसी वजह से इसका नाम स्प्रिंग टेंपल रखा गया है। झरने के पानी का का तापमान हमेशा करीब 60 डिग्री सेल्सियस रहता है।
(3).लैक्युन सैक्या (Laykyun Setkyar)
म्यांमार को मोन्वया शहर के करीब खतकान तुंग गांव में यह प्रतिमा है। गौतम बुद्ध की इस प्रतिमा की ऊंचाई 115.8 मीटर है। 1996 में इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था और 21 फरवरी, 2008 को पूरा हुआ था।
(4).उशिकु दाईबुत्सु (Ushiku Daibutsu)
1993 से लेकर 2002 तक यह प्रतिमा दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा रही है। इसका निर्माण जोडो शिंशु के संस्थापक सिनरान के जन्म की याद में बनाया गया ता। जापान में स्थित इस प्रतिमा की ऊंचाई 100 मीटर है।
(5).चेंदाई दाईकैनन (Sendai Daikannon)
99 मीटर ऊंची यह प्रतिमा एक पहाड़ी पर है।
(6). चियानशाऊ चियानयान ग्वान्यिन (Qianshou Qianyan Guanyin)
यह चीन के वीशान शहर में है। 99 मीटर ऊंची इस प्रतिमा के सैकड़ों हाथ और आंखें हैं। यह कांस्य की प्रतिमा है जिस पर सोने का पानी चढ़ा है।
(7).स्टैचू ऑफ़ लिबर्टी(statue of liberty)
न्यू यॉर्क स्थित 93 मीटर ऊंची यह प्रतिमा फ्रांस के लोगों की ओर से उपहार के तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों को दी गई थी।
(8). ग्रेट बुद्धा ऑफ थाईलैंड (Great Buddha of Thailand)
92 मीटर ऊंची बुद्ध की यह प्रतिमा थाईलैंड की सबसे ऊंची प्रतिमा है।
(9). दाई कैनन ऑफ किता नो मियाको पार्क (Dai Kannon of Kita no Miyako park)
1989 में जब इसका अनावरण हुआ था तो जापान में भगवान बुद्ध की 88 मीटर ऊंची यह प्रतिमा दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा थी। 1991 तक इसके पास दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा होने का रेकॉर्ड था।
(10).रोडिना मैट जोव्योट (Rodina-Mat' Zovyot)
यह यूरोप की सबसे ऊंची प्रतिमा है। इसमें मातृभूमि की प्रतीक एक महिला की प्रतिमा है। 85 मीटर ऊंची यह प्रतिमा रूस में है।
THANK-YOU






Post a Comment